अनुवाद लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
अनुवाद लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 14 मार्च 2020

सुरजीत गग से दो शब्द (with translation)

सुरजीत गग, अब कमलेश तिवारियों के साथ-साथ
दाभोलकर भी मारे जाने लगे हैं
कि मौत का दामन थामने के लिए
किसी रंगीले रसूल को गे कहने तक
जाने की जरुरत नहीं है,
एक तो कुछ ग़लत नहीं है गे होने में,
ग़लत जरूर है, एक पीडोफाइल को गे कहना
याद हो तो कुछ समय पहले
पुतिन ने भी यही ग़लतफ़हमी पाल ली थी
नौ साल की बच्ची को अपनाने का
कोई और तरीक़ा नहीं होता था पुराने दिनों में, सुना मैंने
 
सुरजीत गग, मैं उम्मीद करता हूँ
कि तुम जीते रहो
कि कलबुर्गी वाला हश्र न कर दें
नए हिन्दू आज के
तुम्हारा
जिनकी डिक्शनरी में ईशनिंदा भी अब
इम्पोर्ट कर लिया गया है
बजाय विज्ञान के नए विचारों के
 
सुरजीत गग, अब वो दिन आ गए हैं कि
मरने के लिए बस तुम्हें हज़ारों देवी-देवताओं
में से कोई इक्कादुक्का चुनने होंगे
और किसी बुत पर मूत देना होगा
और किसी को घर वापस लाने के लिए
शास्त्रार्थ की ज़रूरत नहीं पड़ेगी
 
फ्रीडम ऑफ़ स्पीच के हत्यारों की मय्यत में
क़समें खाने की प्रथा अल्लामा इकबाल ने शुरू की
और अब पढ़े लिखे भारत के हर मंच से उबलते हैं नारे
सुरजीत गग, FIR दर्ज़ कराने वालों को माफ़ करदो
पिछड़े कानूनों और रस्मों के मूर्ख रखवालों को माफ़ करदो
ख़ुद को भी, क्योंकि तुमने थोड़ा आसान टारगेट चुना
ये सब नहीं जानते कि ये क्या कर रहे हैं 
 
जब पकड़ रहे हैं लोग इमामों-धर्मगुरुओं-पादरियों के रंडापे
कहीं कोई कार्टूनिस्ट न बना दे उड़ती गधी, "बुराक़" की जगह
खंजीर पर सवार दढ़ियल मुहम्मद
राम के हाथ में तपस्या करते शूद्र की लाश
मूसा के मारे नवजात
इन्क्विज़िशन की छोड़ी क्षत-विक्षत लाशें
क्योकि उसकी कूंची काट दी जाएगी
जैसे टी. जे. जोसेफ़ के हाथ 
 
सुरजीत गग,
इन सभी को चिल्लाना है
सुनना नहीं
तुम लिखते चलो
कहो कि किसी दिन तुमने अगर
सारे बुत ढहा दिए
तो "ला इलाहा इल्लिल्लाह"
का नंबर भी आ जाएगा
 
हम सभी उठाएं अपने अपने हाथ
तो किसी दिन गिर जाए हर बाड़, हर पर्दा
गल जाएँ बंदूकें, एटम बम्ब और फ़तवे
खील खील होकर बिखर जाएँ
तानाशाहों की मूर्तियाँ और
लाल, खून से सनी किताबें

Surjeet Gag, alongside Kamalesh Tiwaris
Dabholkars are also being killed now
To get closer to death,
you don't need the call
the Rangeela Rasool, gay.
First, there is nothing wrong with being gay
what is wrong, is to call a pedophile, gay
Putin had also expressed his misunderstanding
a while ago
There was no other way
of sheltering a nine year old, I heard
 
Surjeet Gag, I hope
that you live on
that the new Hindus of today
don't do you in, like Kalburgi
They have now imported blasphemy, too,
in their dictionaries
 
Surjeet Gag, the day has come
when you just need to
select one or two
out of the thousands of gods and goddesses
and piss on one's idol
To bring someone back home, nowadays,
you don't need a shastrarth
 
Allama Iqbal started
the tradition of swearing allegiance
in the wakes of the murderers
of freedom of speech
And today, from every stage of the educated India,
slogans are raised
Surjeet Gag, forgive those who filed an FIR against you
forgive those who guard draconian laws and
rituals of antiquity
forgive yourself, too, for picking an easy target
these people know not what they are doing 
 
When people are catching imams-gurus-pastors
red-handed, whoring
Goodness forbid, if a cartoonist draws
a bearded prophet Muhammad, riding
instead of a flying donkey, "Buraaq",
a pig
dead body of a meditating shoodra
in the hands of Ram
newborns killed by Moses
disfigured dead bodies, left behind by the Inquisition
Because, his pen will be cut down
like the Hands of T. J. Joseph
 
Surjeet Gag, all these people
just want to shout
not listen
Keep writing
maybe someday, when you have razed down
all the idols,
you will accost "la illah illillah", too
should we all raise our hands,
these walls, these purdahs
will all fall
guns, atom bombs and fatwas dissolved
We will shatter to the ground,
the statues of dictators
and red books
bathed in blood.
 
 
No photo description available.

बुधवार, 25 सितंबर 2019

जहाँ अंत में / हमें अपनी ख़ुशी मिलेगी (एन बोयर, २०११)


क्रांतियों की कहानी, धुंधले विचारों की कहानी है
कंधे उचकाएँ, न उचकाएँ,
खड़े रहें, बिना सोच-विचार कुछ करें,
सोचते हुए कुछ करें, लिखे जाएं या न लिखे जाएं,

इतस्ततः घूमती औरत या लड़की हों,
जेब में धूल लिए एक औरत या लड़की
          चौकीदार की आँख में झोंकने को
                        धुएँ का एक बादल उड़ाने को

कोई अनजानी सुफैद बदली
जंगम और स्थावर शरीरों के बीच
किसी आम अकथ की,
          कहानी-सरीखी अकहानी
प्यारा-सा चलताऊ अनगढ़ कुछ --
                                             हथियार बने या नहीं, नहीं, नहीं.

कितना कम सोचा गया है श्वास लेने को
चलने को और न चलने को
मस्ती करना चाहने और बस, मस्ती कर लेने को
हर कोई बस स्वर्ग को झपटा चाहता है
          और कोई स्कूल में सशरीर नहीं है अब.

क्रांतियों की कहानी, हठधर्मियों की कहानी है
          उनके लड़खड़ाते दुराग्रहों पर
                                      टेसू बहाती:

सटीक चीज़ कहना बेवकूफ़ी है आजकल
विचार हैं नदी के पानी पर छड़ी मारते से

इंसान का हेतु नहीं रहा एक प्रिंटर का कागज़
अनगढ़ है घड़ा ही

(अनुवाद: आशीष बिहानी)


सोमवार, 24 अप्रैल 2017

नून मीम राशिद की कविता "पहली किरन" के अनुवाद का प्रयास

Attempt at translation of the poem "First ray of light" by Noon Meem Rashid (1910-1975, Alipur Chattha, Pakistan)
(Most of the word-meanings were taken from Rekhta)
WARNING: People with strong religious sentiments, stop reading now.

कोई मुझ को दौर-ए-ज़मान-ओ-मकाँ से निकलने की सूरत बता दो
कोई ये सुझा दो कि हासिल है क्या हस्ती-ए-राएगाँ से
कि ग़ैरों की तहज़ीब की उस्तुवारी की ख़ातिर
अबस बन रहा है हमारा लहू मोम्याई
मैं उस क़ौम का फ़र्द हूँ जिस के हिस्से में मेहनत ही मेहनत है नान-ए-शबीना नहीं है
और इस पर भी ये क़ौम दिल शाद है शौकत-ए-बास्ताँ से
और अब भी है उम्मीद-ए-फ़र्दा किसी साहिर-ए-बे-निशाँ से
मिरी जाँ शब-ओ-रोज़ की इस मशक़्क़त से तंग आ गया हूँ
मैं इस ख़िश्त-कोबी से उकता गया हूँ
कहाँ हैं वो दुनिया की तज़ईन की आरज़ूएँ
जिन्हों ने तुझे मुझ से वाबस्ता-तर कर दिया था
तिरी छातियों की जू-ए-शीर क्यूँ ज़हर का इक समुंदर न बन जाए
जिसे पी के सो जाए नन्ही सी जाँ
जो इक छिपकिली बन के चिमटी हुई है तेरे सीना-ए-मेहरबाँ से
जो वाक़िफ़ नहीं तेरे दर्द-ए-निहाँ से
इसे भी तो ज़िल्लत की पाबंदगी के लिए आल-ए-कार बनना पड़ेगा
बहुत है कि हम अपने आबा की आसूदा-कोशी की पादाश में
आज बे-दस्त-ओ-पा हैं
इस आइंदा नस्लों की ज़ंजीर-ए-पा को तो हम तोड़ डालें
मगर ऐ मिरी तीरा रातों की साथी
ये शहनाइयाँ सुन रही हो
ये शायद किसी ने मसर्रत की पहली किरन देख पाई
नहीं इस दरीचे के बाहर तो झाँको
ख़ुदा का जनाज़ा लिए जा रहे हैं फ़रिश्ते
उसी साहिर-ए-बे-निशाँ का
जो मग़रिब का आक़ा था मशरिक़ का आक़ा नहीं था
ये इंसान की बरतरी के नए दौर के शादयाने हैं सुन लो
यही है नए दौर का परतव-ए-अव्वलीं भी
उठो और हम भी ज़माने की ताज़ा विलादत के इस जश्न में
मिल के धूमें मचाएँ
शुआ'ओं के तूफ़ान में बे-महाबा नहाएँ



Someone please tell me a way out of this age, time and space.
Someone please tell me what is the point of this fruitless existence.
Where for the strengthening of someone else's idea of civilization,
our blood is turning to wax with no justification.
I am a member of that race, whose fate is full of hardwork and is without food for the night.
And yet this race basks in the glory of days long past.
And still there is hope from some unknown magician.
O life, I am tired of this toil, day and night,
I am tired of this brick-beating.
Where are those longings of adornments, O world!,
that connected me and you?
Why does the stream of milk from your breasts not become an ocean of poison,
that can put this child to sleep...
who embraces your kind heart like a lizard,
who does not know your hidden pain;
she will have to become a tool for everyday disgrace
It is enough that, in an attempt to pacify our ancestors' souls,
we are crippled.
We have to break the chains that bind the feet of our future generations.
But O companion of my dark nights!,
are you listening to these clarinets?
Someone was able to see the first light of happiness somewhere, maybe...
No no, take a peek out of this window...
angels are carrying the casket of god almighty,
of that same unknown magician,
who was the lord of setting sun and not of the rising one.
These are the horns of a time when the man is superior to the gods, listen carefully.
This is the dawn of the new times.
Wake up, let's participate in this celebration of the new age,
let us make some noise...
in the tempests of light, let us bathe without a care.